HomeMadhya Pradeshइंदौर में युवा नेताओं को मिला "एक राष्ट्र, एक चुनाव" पर मार्गदर्शन

इंदौर में युवा नेताओं को मिला “एक राष्ट्र, एक चुनाव” पर मार्गदर्शन

  • गौरव सिंह राठौर

इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल ने युवाओं को “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर मार्गदर्शन दिया। यह संवाद कार्यक्रम विभिन्न जिलों से आए छात्र नेताओं के साथ आयोजित हुआ।

इस अवसर पर दूसरे सत्र के अंतर्गत युवाओं को “एक राष्ट्र, एक चुनाव” की अवधारणा, उसके बहुआयामी सकारात्मक पहलू और संभावित लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही विचार-विमर्श सत्र में छात्रों के सवालों का समाधान भी किया गया।

कार्यक्रम में जीतू जिराती, भारत पारख, सौगात मिश्रा, रोहित मिश्रा, डॉ. रोहिन रॉय, गजेंद्र सिंह तोमर और अंशुमान सिंह चौहान सहित कई जनप्रतिनिधि एवं छात्र नेता उपस्थित रहे। सभी ने इस अभियान को लोकतंत्र की मजबूती और सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments