HomeBundelkhandझांसी पुलिस ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर की विदाई समारोह में किया...

झांसी पुलिस ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर की विदाई समारोह में किया सम्मान

पूजा परिहार

झांसी। अपर पुलिस अधीक्षक नगर जनपद झांसी ज्ञानेंद्र कुमार के स्थानांतरण के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी, समस्त क्षेत्राधिकारीगण तथा अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारीगणों द्वारा एक भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में उनके उत्कृष्ट योगदान, समर्पित सेवाओं और कार्यक्षमता की सराहना की गई। सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं और उनके साथ बिताए गए यादगार पलों को साझा करते हुए भावनाओं का इज़हार किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से उनके नेतृत्व और समर्पण की प्रशंसा की, साथ ही कहा कि उनका योगदान पुलिस विभाग और जनपद की सुरक्षा व कानून व्यवस्था में हमेशा याद रखा जाएगा। विदाई समारोह के दौरान अधिकारी और कर्मचारी उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भावपूर्ण ढंग से विदा किए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments