ABVP अजीतमल इकाई ने चलाया सदस्यता अभियान, 500 छात्रों ने जुड़कर दिखाई सहभागिता

- दीपांशु सावरन
औरैया। अजीतमल इकाई के विभिन्न इंटर कॉलेजों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा एक व्यापक सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान लगभग 500 छात्रों ने परिषद की सदस्यता ग्रहण कर संगठन से जुड़ने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के तहत जिला संगठन मंत्री चित्रांशु ने छात्रों को एबीवीपी की गतिविधियों और उद्देश्यों से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि एबीवीपी सिर्फ एक छात्र संगठन भर नहीं है, बल्कि यह शिक्षा, समाज और राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। परिषद छात्रों के हितों की रक्षा के साथ-साथ उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में भी कार्य करती है।

इस अवसर पर सुदीप चौहान ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छात्रों का संगठन से जुड़ना न केवल उनके व्यक्तित्व विकास में सहायक है, बल्कि इससे समाज और देश को भी नई दिशा मिलती है।
सदस्यता अभियान में दिव्यांशु शर्मा, विधा तिवारी, लक्ष्य सहित कई शिक्षक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने छात्रों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया और उन्हें शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा के महत्व से अवगत कराया।
इस अभियान से यह संदेश गया कि एबीवीपी युवाओं को संगठन से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें सामाजिक और राष्ट्रीय गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करता है।



