NEWSUttar Pradesh

मां भगवती मेमोरियल चैरिटेबल सोसाइटी ने मनाया 24वां स्थापना दिवस

  • सोनम शर्मा

कानपुर नगर। मां भगवती मेमोरियल चैरिटेबल सोसाइटी का 24वां स्थापना दिवस शुक्रवार, 26 सितम्बर 2025 को काकादेव स्थित रंगमहल रेस्टोरेंट में बड़े उत्साह और सामाजिक सेवा के संकल्प के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का संचालन शुभम वर्मा ने किया। नवरात्रि के पावन अवसर पर माता रानी की पूजा-अर्चना के बाद संस्था की शहर प्रभारी नेहा कटियार ने सभी सदस्यों को सामाजिक सेवा के प्रति समर्पित रहने और संस्था के कार्यों को आगे बढ़ाने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर संस्था की सचिव अनुराधा सिंह ने बीते वर्ष किए गए सामाजिक कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। वहीं नए पदाधिकारियों और सदस्यों ने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नई परियोजनाओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

नवरात्र के मौके पर महिलाओं ने डांडिया और माता रानी के गीतों पर नृत्य कर स्थापना दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में संस्था की संरक्षिका नमिता कटियार, महिला प्रमुख डॉ. वारसी सिंह, अर्चना पाल, डॉ. अर्पणा कटियार, अल्पना पाल, रेखा वर्मा, रेखा कनौजिया सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button