HomeNEWSग्रीनपार्क स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता, भारत-ए बनाम ऑस्ट्रेलिया-ए वनडे मैचों की...

ग्रीनपार्क स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता, भारत-ए बनाम ऑस्ट्रेलिया-ए वनडे मैचों की तैयारियाँ पूरी

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में 30 सितंबर से शुरू हो रही भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच वनडे सीरीज को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। रविवार को पुलिस आयुक्त कानपुर नगर, अखिल कुमार ने स्टेडियम परिसर और आसपास के इलाकों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।

पुलिस आयुक्त ने दर्शकों के प्रवेश और निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था तथा स्टेडियम में निषिद्ध वस्तुओं की रोकथाम के उपायों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दर्शकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और मैच का आनंद वे पूर्ण सुरक्षा और सहज वातावरण में ले सकें।

अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि ग्रीनपार्क के गौरवशाली इतिहास और उसकी प्रतिष्ठा के अनुरूप सभी व्यवस्थाएँ पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन की विशेष रूपरेखा तैयार की गई है ताकि मैच के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments