BundelkhandNEWS
झांसी मंडल रेल चिकित्सालय में नवीनीकृत कैन्टीन का शुभारंभ, यात्रियों और कर्मियों की सुविधा बढ़ी

- अमन कुमार
झांसी। रेल कर्मियों और मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए झांसी मंडल रेल चिकित्सालय में नवीनीकृत कैन्टीन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महिला कल्याण सेवा समिति की अध्यक्षा श्रीमती जया शर्मा ने उद्घाटन किया।
नई कैन्टीन में स्वच्छता, आरामदायक बैठने की व्यवस्था और आधुनिक किचन सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल कर्मियों को बेहतर सेवा मिल सके।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार भी उपस्थित रहे और उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य संस्थाओं में ऐसे कदम कर्मचारियों और यात्रियों दोनों के लिए लाभकारी साबित होंगे।
“स्वच्छ और सुविधाजनक कैन्टीन से अस्पताल में आए सभी लोग बेहतर अनुभव प्राप्त करेंगे।”



