- अंकित बाजपेई
कानपुर नगर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर 2025 को थाना चौबेपुर में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर सभी प्रतिभागियों ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया तथा सरदार पटेल के योगदान को नमन किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में राष्ट्रीय एकता, सौहार्द और राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त बनाना था।

