NEWSUttar Pradesh

डीसीपी ट्रैफिक रविन्द्र कुमार ने किया एनएच-2 के ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दिए सुधार के निर्देश

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। यातायात माह के अवसर पर बुधवार, 5 नवंबर 2025 को पुलिस उपायुक्त (यातायात) रविन्द्र कुमार ने एनएच-2 के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों एवं ब्लैक स्पॉट का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और अवसंरचना से संबंधित बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की।

डीसीपी ने मौके पर लेन मार्किंग, डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट, संकेतक बोर्डों की स्थिति और दुर्घटनाजन्य बिंदुओं का बारीकी से परीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने NHAI, नगर निगम और संबंधित विभागों के अधिकारियों को यातायात सुरक्षा से जुड़ी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

उन्होंने कहा कि —

ब्लैक स्पॉट स्थलों पर त्वरित सुधार कार्य कराकर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

रात्रिकालीन दृश्यता के लिए सभी स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त की जाएं।

यातायात संकेतक, रिफ्लेक्टर, स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड उचित स्थानों पर लगाए जाएं।

निरीक्षण के दौरान NHAI व नगर निगम के अधिकारी, अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) राजेश कुमार पाण्डेय, सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) श्री इंद्रप्रकाश सिंह, टीआई पूर्वी जोन (प्रथम) राजेश मिश्रा, तथा थाना चकेरी एवं थाना महाराजपुर के प्रभारी निरीक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button