NEWSUttar Pradesh

सेवा पखवाड़ा अभियान: भाजपा रामलला मंडल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) से गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक चल रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत भाजपा रामलला मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष दीपक शुक्ला के नेतृत्व में नगरीय स्वास्थ्य केंद्र, रावतपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्घाटन भाजपा कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है।” उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के त्याग, संघर्ष और समर्पण से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।

जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि इस निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 102 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉक्टरों की टीम ने मरीजों को परामर्श देने के साथ-साथ निःशुल्क दवाइयाँ भी वितरित कीं।

इस अवसर पर दीपक सिंह, प्रमोद विश्वकर्मा, अजय शुक्ला, राजा पंडित, अभिषेक सेंगर, मनोज कटियार, आराधना बाजपेई, आनंद अवस्थी, रजनीश राजपूत और जे. पी. तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button