युवा नेतृत्व, मजबूत भविष्य — 77 RR बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने पुलिस महानिदेशक से भेंट की

- शालिनी शर्मा
लखनऊ। पुलिस मुख्यालय में भारतीय पुलिस सेवा 77 RR (2023–24 बैच) के 23 प्रशिक्षु अधिकारियों ने पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण से शिष्टाचार भेंट की।

भेंटवार्ता के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों ने प्रशासनिक कार्य, पुलिसिंग कार्यप्रणाली, नेतृत्व और फील्ड की व्यावहारिक चुनौतियों से संबंधित कई प्रश्न पूछे। पुलिस महानिदेशक ने प्रशिक्षु अधिकारियों की जिज्ञासाओं और प्रशिक्षण अनुभवों पर विस्तार से चर्चा की और फील्ड में आने वाली कठिनाइयों पर मार्गदर्शन दिया।

उन्होंने कहा कि पुलिसिंग मानव संबंधों का सर्वोच्च और सबसे निर्मल स्वरूप है, इसलिए पुलिस के हर कदम में मानवीय समझ और हर संवाद में संवेदनशीलता होनी चाहिए।
अंत में उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को आत्मविश्वास, ईमानदारी, पारदर्शिता, संवेदनशीलता, अनुशासन और सशक्त नेतृत्व के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।



