NEWS

प्रधानमंत्री मोदी ने नौसेना दिवस की शुभकामनाएं दीं, INS विक्रांत पर बिताई दिवाली को किया याद

  • नेहा पाठक

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नौसेना दिवस पर सभी नौसेना कर्मियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि भारतीय नौसेना असाधारण साहस और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने भारतीय नौसेना की समुद्री सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए इसके महत्व को रेखांकित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में पिछले वर्ष दिवाली आईएनएस विक्रांत पर नौसेना कर्मियों के साथ बिताए समय को भी याद किया। उन्होंने लिखा,
“मैं इस साल की दिवाली कभी नहीं भूल सकता, जो मैंने आईएनएस विक्रांत पर नौसेना कर्मियों के साथ बिताई। भारतीय नौसेना को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”

यहां उन्होंने जहाज पर बिताए गए समय का एक वीडियो भी साझा किया। पीएम मोदी पिछले 11 वर्षों से सशस्त्र बलों के साथ दिवाली मनाने की परंपरा निभा रहे हैं और उन्हें अपना परिवार बताते हैं।

नौसेना का परिचालन प्रदर्शन

इस अवसर पर नौसेना ने तिरुवनंतपुरम के शंगुमुघम समुद्र तट पर ‘ऑपरेशनल प्रदर्शन’ आयोजित किया, जिसमें उनकी युद्ध क्षमताओं, तकनीकी उत्कृष्टता और परिचालन तत्परता का प्रदर्शन हुआ। इस विशाल कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी, केरल के राज्यपाल और मुख्यमंत्री, केंद्रीय एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, सैन्य गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

नौसेना दिवस का महत्व

भारत हर साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस के रूप में मनाता है ताकि भारतीय नौसेना की भूमिका को स्वीकार किया जा सके और 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ में उसकी उपलब्धियों को याद किया जा सके।

Related Articles

Back to top button