NEWSUttar Pradesh

पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और प्रमुख कमेंटेटर आकाश चोपड़ा पहुंचे वाराणसी, दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि होंगे

  • रोशनी सिंह

वाराणसी। वाराणसी में भारतीय क्रिकेट जगत के मशहूर कमेंटेटर और पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा आज पहुँचे। उनका स्वागत दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. उत्तम ओझा, महासचिव डॉ. संजय चौरसिया और संयोजक डॉ. राजेश पांडेय ने भव्य रूप से किया।

आकाश चोपड़ा वाराणसी में सिगरा स्टेडियम में आयोजित दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे देव दीपावली और बाबा विश्वनाथ के दर्शन में भी उपस्थित रहेंगे।

ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के डॉ. संजय चौरसिया ने बताया कि आकाश चोपड़ा दिव्यांग खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। उनके आगमन से दिव्यांग खिलाड़ियों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई है।

आकाश चोपड़ा की पत्नी आक्षी चोपड़ा ने भी उनके वाराणसी आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button