NEWSUttar Pradesh

कानपुर: भाजपा नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का पदभार ग्रहण समारोह एलईडी स्क्रीन पर देखा गया

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर इकाई द्वारा जिला कार्यालय नवीन मार्केट में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के पदभार ग्रहण समारोह का सजीव प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

पदभार ग्रहण समारोह के उपरांत उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित समारोह में भाग लेने लखनऊ गए थे। शाम को कानपुर लौटने पर उनके नेतृत्व में परेड चौराहे पर आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा नए आयाम स्थापित करेगी और संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा के नेतृत्व में गुमटी नंबर 5 पर भी मिष्ठान वितरण एवं आतिशबाजी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निवर्तमान जिला अध्यक्ष दीपू पांडे, संतोष शुक्ला, अवधेश सोनकर, जन्मेजय सिंह, अभिनव दीक्षित, रोहित साहू, सीमा एमबीए, अनुपम मिश्रा, पारस मदान, ऋचा सक्सेना, रमिंदर सिंह, सुनील जायसवाल, सुनीता गौड़, वास्ते त्रिपाठी, अनुप्रिया दोषी, पूनम कंवर, राघवेंद्र मिश्रा, नीरज गुप्ता, गौरव पांडे, अजय राय, विधि राजपाल, देवांग शर्मा, सुरेश गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवांग मिश्रा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button