HomeNEWSBJP कार्यालय में फिरोज खान गांधी की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

BJP कार्यालय में फिरोज खान गांधी की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व सांसद फिरोज खान (गांधी) की जयंती पर भाजपा कार्यालय, नवीन मार्केट में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, निवर्तमान जिला अध्यक्ष दीपू पांडे, अनूप अवस्थी, संतोष शुक्ला सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि फिरोज खान गांधी एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने देश की आज़ादी में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने स्मरण कराया कि उनके ससुर जवाहरलाल नेहरू, पत्नी इंदिरा गांधी और पुत्र राजीव गांधी भारत के प्रधानमंत्री रहे, जबकि आज उनके पौत्र राहुल गांधी विपक्ष के प्रमुख नेता के रूप में सक्रिय हैं।

प्रकाश पाल ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि “इतने बड़े कांग्रेसी परिवार के बावजूद, राहुल गांधी ने कभी अपने पूर्वज फिरोज खान गांधी की जयंती या पुण्यतिथि सार्वजनिक रूप से नहीं मनाई। यह प्रश्न आज पूरे देश के सामने खड़ा है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अपनी असली पहचान छुपाने का प्रयास करते हैं। पाल ने कहा कि कांग्रेस परिवार आज जनता को गुमराह करने की राजनीति कर रहा है, जबकि यह ईमानदारी का प्रश्न है।

अंत में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता को सच्चाई से अवगत कराएं और समाज में जनजागरण करें। उन्होंने कहा, “फिरोज खान गांधी जैसे स्वतंत्रता सेनानी के बलिदान और योगदान को हम कभी नहीं भूलेंगे।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments