- अखिलेश कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज झांसी नगर निगम के महापौर बिहारी लाल आर्य ने लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान झांसी जनपद से जुड़े विकास कार्यों और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर मऊरानीपुर नगर पालिका परिषद की चेयरमैन शशि श्रीवास, अधिवक्ता संघ मऊरानीपुर के अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह तथा भाजपा झांसी के विधि प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक दीपक तिवारी भी उपस्थित रहे।
भेंट के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रतिनिधियों से जनहित से जुड़े विषयों की जानकारी ली और प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं को हर नागरिक तक पहुंचाने के लिए सतत प्रयास करने का आह्वान किया।


