HomeNEWSDCP पश्चिम ने बारावफात जुलूस का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

DCP पश्चिम ने बारावफात जुलूस का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। थाना रावतपुर क्षेत्र में बारावफात पर्व पर निकाले जा रहे जुलूस का निरीक्षण पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री दिनेश त्रिपाठी ने किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन ने पहले से ही व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए थे। नतीजतन कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई और क्षेत्र में साम्प्रदायिक सौहार्द कायम रहा।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम और सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments