HomeNEWSEX CM अखिलेश यादव दशहरा पर परिवार संग देवप्रयाग पहुंचे , संगम...

EX CM अखिलेश यादव दशहरा पर परिवार संग देवप्रयाग पहुंचे , संगम पर किया गंगा स्नान

दशहरा पर्व पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्षक अखिलेश यादव पत्नी डिंपल और बच्चों के साथ देवप्रयाग पहुंचे। यहां उन्होंने संगम पर स्नान कर मां गंगा का अशीर्वाद लिया। बता दें कि अखिलेश सोमवार को उत्तराखंड पहुंचे थे। आज वे केदारनाथ धाम दर्शन के लिए भी जाएंगे।

अजीत कुमार

देहरादून। उत्तराखंड पहुंचने पर पत्रकारों से वार्ता में अखिलेश ने कहा, अविभाजित यूपी के समय सपा सरकार ने उत्तराखंड में अभूतपूर्व कार्य किए थे, जो अब तक आगे नही बढ़ पाए हैं। उन्होंने पिथौरागढ़ एयरपोर्ट, लिपुलेख सड़क और सीमा सुरक्षा सहित कई मुद्दों पर भाजपा सरकार पर हमला बोला। कहा कि लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर जो उनके भावी मुख्यमंत्री बनने को पोस्टर लगाया गया, वो कार्यकर्ताओं की अपनी सोच है। उनका उद्देश्य हर हाल में भाजपा को रोकना है। कहा, आज सपा उत्तराखंड में कमजोर जरूर है, लेकिन एक समय था जब हरिद्वार से सपा का सांसद होता था। कई विधायक उनके यहां से जीतकर जाते थे।

कहा, नेताजी (मुलायम सिंह यादव) द्वारा शिलान्यास किए गए पिथौरागढ़ एयरपोर्ट आज तक चालू नहीं किया गया है। काफी साल पहले वो हल्द्वानी में एनडी तिवाडी का जन्मदिन मनाने आए थे। उस वक्त स्टेट बजट से बनी फोरलेन सड़क जो बरेली से उत्तराखंड को जोड़ती थी। वो आज भी आगे नही ंबढ़ पाई है। सपा ने हरिद्वार में कई घाटों का निर्माण किया है। कहा, जब चीन का मुद्दा खड़ा हुआ था, तब सिर्फ सपा ने ग्वालियर, बरेली, फतेहपुर कैंट जोड़ने वाली लिपुलेख सड़क को सिक्स लेन बनाने की मांग उठाई थी।

आज क्या भाजपा को बॉर्डर इलाकों पर सिक्स लेन सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा नहीं करना चाहिए। कहा, हिमाचल मनमाने विकास की कीमत चुका रहा है। उत्तराखंड में सबसे अधिक फौजी हैं। सरहद पर एक और अग्निवीर शहीद हुआ है। क्या अग्निवीरों को शहीदों जैसा दर्जा मिल रहा है। केंद्र में सरकार बदलते ही अग्निवीर योजना बदलकर पुरानी तरह सेना की भर्ती की जाएगी। पूर्व सीएम ने कहा, उत्तराखंड में उनका संगठन बनेगा। उनकी कोशिश होगी कि उनकी पार्टी यहां से चुनाव लड़े। इंडिया गठबंधन मजबूत है। कांग्रेस और सपा में मतभेद नहीं है। सिर्फ दोनों के सोचने का तरीका अलग है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments