IMA बरेली में PDA पंचायत एवं महिला सम्मेलन आयोजित

- ऋषि कुमार
बरेली। आईएमए बरेली में समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए पंचायत एवं महिला सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुईं और संगठन को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. जूही सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी महिला सभा रहीं। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में नेहा यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजवादी महिला सभा मौजूद रहीं।
इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अनीस बेग द्वारा किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने की। कार्यक्रम संचालन और सहयोग में महानगर उपाध्यक्ष एवं प्रभारी 125 कैंट विधानसभा राजेश मौर्य, प्रदेश सचिव सुबलेश यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद बिष्ट और गुरु प्रसाद कॉले सक्रिय रहे।
सम्मेलन में समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव शांति सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इसके अलावा महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी ने सम्मेलन को ऊर्जावान और सफल बनाया।



