
- दिव्या पाण्डेय
कानपुर नगर। आईएमए ब्लड बैंक का आठवां स्थापना दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह की शुरुआत विशेष केक काटकर की गई। इस अवसर पर ब्लड बैंक की चेयरमैन डॉ. नंदिनी रस्तोगी ने बताया कि संस्थान में अत्याधुनिक मशीनों की सुविधा है, जहां रक्त संग्रहण से लेकर जांच तक सभी प्रक्रियाएं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप की जाती हैं।
कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि ब्लड बैंक थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों, दुर्घटनाग्रस्त मरीजों और प्रसूता महिलाओं तक निशुल्क रक्त पहुंचाने का कार्य कर रहा है। सभी उपस्थित सदस्यों ने संकल्प लिया कि आने वाले वर्षों में और अधिक रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त मिल सके।
इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, सचिव डॉ. विकास मिश्रा, डॉ. शशिकांत मिश्रा, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. दीपक श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।



