HomeNEWSNH-27 पर यातायात जागरूकता अभियान, नियमों के पालन की अपील

NH-27 पर यातायात जागरूकता अभियान, नियमों के पालन की अपील

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में NH-27 पर चकेरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामादेवी चौराहा, शनिगंवा चौकी और काशीराम कॉलोनी में व्यापक यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान सेक्टर प्रभारी और जागरूकता टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों, राहवीर योजना तथा गुड सेमेरिटन प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। टीम ने सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाते हुए नागरिकों को जिम्मेदार यातायात व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट तथा चारपहिया चालकों को सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही पम्पलेट वितरित कर लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।

अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और शहर में सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments