HomeNEWSPM मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, प्रदीप सिसोदिया ने किया 31वीं...

PM मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, प्रदीप सिसोदिया ने किया 31वीं बार रक्तदान

  • अमित कुमार तिवारी

संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर ‘सेवा पखवाड़ा’ अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया।

इस अवसर पर प्रदीप सिसोदिया ने 31वीं बार रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को समाज के इस पुनीत कार्य में आगे आना चाहिए और रक्तदान को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए।

शिविर का उद्घाटन भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों ने किया। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री गौतम ने प्रदीप सिसोदिया के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा है।

कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के सेवा, समर्पण और त्यागपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेकर समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments