PM मोदी के जन्मदिवस पखवाड़े पर कानपुर में दिखाई गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म “चलो जीते हैं”

प्रियंका द्विवेदी
कानपुर नगर। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पखवाड़े के अंतर्गत रविवार को गुरुदेव टॉकीज़, कानपुर में प्रधानमंत्री के बचपन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म “चलो जीते हैं” का विशेष प्रदर्शन किया गया।
फिल्म प्रदर्शन से पहले कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस का केक काटकर की गई। यह औपचारिकता कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने पूरी की और सभी उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्य रूप से गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी, पूर्व मंत्री नीलिमा कटियार, वरिष्ठ भाजपा नेता सलील विश्नोई, सुरेश अवस्थी, बॉबी पाठक, जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, शिवांग मिश्रा, आलोक पांडे, हरजीत सिंह कालड़ा, नीतू सिंह, डॉ. मनप्रीत सिंह भट्टी, रविंद्र सिंह बाऊ, गुरविंदर सिंह छाबड़ा, परमप्रीत सिंह, डॉ. जगवीर सिंह, प्रवीण कुमार शुक्ला, रिंकू सेठी, गीता टंडन, कयूर राजवीर सिंह ग्रोवर, रमिंदर सिंह और रिंकू सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
अतिथियों का स्वागत गुरुदेव टॉकीज़ के प्रबंधक गुरदेव सिंह, टीटू सलूजा, पम्मी सलूजा और अमरजीत सिंह पमी अंगद सलूजा ने किया। आयोजन के दौरान माहौल उत्साह और देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा।
जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने जानकारी दी कि 32 मिनट की इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म का आज देशभर में एक साथ प्रदर्शन किया गया। फिल्म प्रधानमंत्री मोदी के बचपन, संघर्ष और उनके जीवन मूल्यों पर आधारित है, जो युवाओं को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करती है।



