NEWS

UP के दो युवा IPS अधिकारी बंधेंगे विवाह बंधन में, 30 मार्च को जोधपुर में होगी शादी

  • समय टुडे डेस्क।

त्तर प्रदेश पुलिस के दो युवा आईपीएस अधिकारी जल्द ही जीवनसाथी बनने जा रहे हैं। संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई और बरेली की पुलिस अधीक्षक अंशिका वर्मा आगामी 30 मार्च को विवाह बंधन में बंधेंगे। दोनों परिवारों ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं और समारोह राजस्थान के जोधपुर में आयोजित किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि विवाह समारोह जोधपुर के लारिया रिजॉर्ट में संपन्न होगा। बरेली की एसपी अंशिका वर्मा ने बातचीत में बताया कि शादी के निमंत्रण पत्र छप चुके हैं और मेहमानों को भेजे जा रहे हैं। दोनों परिवारों में शादी को लेकर उत्साह का माहौल है।

हाल ही में होली के अवसर पर बरेली से एसपी अंशिका वर्मा और संभल से एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई के डांस का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था, जो काफी चर्चा में रहा।

इस विवाह को लेकर पुलिस महकमे और प्रशासनिक हलकों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button