HomeNEWSUPI पर प्रस्तावित MDR के विरोध में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

UPI पर प्रस्तावित MDR के विरोध में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा पत्र, छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ की जताई आशंका

पूजा परिहार

झांसी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रादेशिक आह्वान पर गुरुवार, 24 सितंबर 2026 को स्थानीय व्यापारियों ने UPI लेनदेन पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) के विरोध में प्रदर्शन किया। युवा प्रदेश अध्यक्ष जीतू सोनी के निर्देशन तथा जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता और महानगर अध्यक्ष बृजबिहारी सोनी के संयुक्त नेतृत्व में व्यापारियों ने जिलाधिकारी गौरांग राठी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा।

छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ की आशंका

व्यापारियों ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि UPI लेनदेन पर MDR लागू होने से छोटे एवं फुटकर व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ सकता है। व्यापार मंडल का कहना है कि इसका प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष प्रभाव आगे चलकर उपभोक्ताओं पर भी पड़ने की आशंका है।

प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने डिजिटल भुगतान व्यवस्था को लेकर भी अपनी चिंता व्यक्त की। उनका कहना था कि UPI के माध्यम से भुगतान देशभर में व्यापारियों और ग्राहकों के लिए सुविधाजनक माध्यम बन चुका है। ऐसे में इस पर किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क लागू किए जाने से डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

व्यापारियों ने केंद्र सरकार से प्रस्तावित MDR के संबंध में व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेने की मांग की। साथ ही छोटे और फुटकर कारोबारियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार नहीं डालने की अपील की।

बड़ी संख्या में व्यापारी रहे मौजूद

ज्ञापन एवं प्रदर्शन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के चेयरमैन नरेश गुप्ता ‘राजू रक्सा’, श्रीमती आहूजा, श्रीमती रजनी गुप्ता, अतुल किल्पन, पुनीत अग्रवाल, आदर्श गुप्ता, जयकिशन प्रेमानी, प्रदीप त्रिपाठी, उमर सिद्दीकी, तरुण साहू, हर्षित अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, मुकेश मारवाड़ी, प्रदीप नगरिया, अशोक साहू, सुरेश साहू, महेश गुप्ता, ओमप्रकाश खांगट, दिनेश नीखरा, अरविंद तिवारी, राकेश रावत, कैलाश कुशवाहा, काजू महाराज, सुदर्शन कथूरिया, साकेत माहेश्वरी, अनूप जैन, वासुदेव नैनवानी, महेंद्र गुप्ता, राकेश शर्मा, ओम राजपूत, बलवीर कुशवाहा, राहुल मिश्रा, अवतार खटीक, सुनील हिरवानी, अनिल गुप्ता, अनिल कुशवाहा, दीपक डालवानी, कमलेश पांडे, बृजकिशोर सोनी, आनंद प्रकाश राय और जितेंद्र सोनी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments