अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ, दिव्यांगता व पुनर्वास पर हुआ सार्थक मंथन


कुसुम जन कल्याण समिति व दीपिका फिजियोथेरेपी सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यक्रम का आगाज
- अंकित बाजपेई
कानपुर नगर। कुसुम जन कल्याण समिति और दीपिका फिजियोथेरेपी एंड चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर विकासात्मक दिव्यांगता और पुनर्वास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने एक समावेशी और सशक्त समाज के निर्माण के लिए ऐसे विषयों पर जागरूकता और सहयोग को अत्यंत आवश्यक बताया।
सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि पेशेवर सहयोग को भी मजबूत करते हैं, जिससे प्रत्येक बच्चे के गरिमापूर्ण भविष्य के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता को बल मिलता है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विशेषज्ञों, चिकित्सकों एवं प्रतिभागियों ने अपने विचार साझा किए और दिव्यांगजनों के बेहतर पुनर्वास एवं विकास के लिए उपयोगी सुझाव प्रस्तुत किए।



