NEWSUttar Pradesh

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला: कहा, ‘जनता को पिछले एक दशक से छल रही है भाजपा’

समाजवादी सरकार में छात्रों को लैपटॉप, किसानों को सुविधाएं, नौजवानों को रोजगार, और प्रदेश में एक्सप्रेस-वे, आईटी सिटी, स्टेडियम, अस्पताल, स्कूल और मेडिकल कॉलेज बनाए गए थे।

  • अनुराधा सिंह

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने भाजपा को धोखेबाज पार्टी करार देते हुए कहा कि यह जनता, विपक्षी दलों और अपने ही लोगों के साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार करती है।

प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश भर के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि भाजपा हटाओ और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाओ, तभी अन्याय, अत्याचार और असमानता समाप्त होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि दोषपूर्ण जीएसटी और लगातार बढ़ती महंगाई से भाजपा ने गरीब, किसान और मध्यम वर्ग को प्रभावित किया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का रवैया तानाशाहीपूर्ण है, जबकि पीडीए की एकजुटता और बढ़ती ताकत जनता में उम्मीद जगाती है। उन्होंने चेताया कि भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए सावधानी और एकजुटता जरूरी है।

पर्यावरण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने नदियों की सफाई नहीं कराई, पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और पहाड़ी राज्यों में अनियोजित कार्यों से भारी तबाही हुई है। हिमालय बचाओ अभियान जैसी नीतियों को अपनाकर इन राज्यों को बचाया जा सकता है।

अखिलेश यादव ने भाजपा पर अर्थव्यवस्था और गरीबों के प्रति झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि समाजवादी नीतियों के माध्यम से ही समता और सम्पन्नता सुनिश्चित की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button