HomeNEWSअखिलेश यादव से मध्य प्रदेश के गोंड आदिवासी नेताओं की मुलाकात, विशेष...

अखिलेश यादव से मध्य प्रदेश के गोंड आदिवासी नेताओं की मुलाकात, विशेष उत्पादों से किया सम्मान

  • प्रज्ञा सिंह

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मध्य प्रदेश के गोंड आदिवासी नेताओं ने मुलाकात की और अपने क्षेत्र के विशेष उत्पाद भेंट किए।

मध्य प्रदेश की समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश महासचिव गंगा सिंह पडकरे ने अखिलेश यादव से मध्य प्रदेश के गोंड आदिवासी नेताओं की मुलाकात, विशेष उत्पादों से किया सम्मानयादव को विशेष आदिवासी टोपी “खुमरी”, पीला गमछा और कलगी भेंट की। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष युवजन सभाभूपेन्द्र मेश्राम ने खूबसूरत गोंड पेंटिंग भेंट की। गंगा सिंह पडकरे ग्राम सिंहपुर, पोस्ट कोहका, तहसील नौरोजाबाद, जिला उमरिया, मध्य प्रदेश के निवासी हैं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव सूफियान कुरैशी, युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष इंजी. यदुवेन्द्र यादव, बाबा साहब वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल पहलवान, एडवोकेट अनिकेत दीपांकर समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव, विजय वीर यादव और तलवर खान भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments