HomeNEWSअखिलेश यादव के जन्मदिवस पर गोविंद नगर में चला पीडीए वृक्षारोपण अभियान

अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर गोविंद नगर में चला पीडीए वृक्षारोपण अभियान

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सम्राट विकास के नेतृत्व में विभिन्न वार्डों में पौधरोपण, लोगों को वितरित की गई छाछ और जूस

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस के अवसर पर गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में पीडीए वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सम्राट विकास के नेतृत्व में 1 जुलाई से 7 जुलाई 2026 तक क्षेत्र के विभिन्न पार्कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया।

अभियान के तहत वार्ड 33 स्थित विजय नगर जेपी पार्क, वार्ड 25 काकादेव तिकोनिया पार्क, वार्ड 91 शास्त्री नगर सेंटर पार्क, वार्ड 34 रतनलाल नगर रामलीला पार्क, वार्ड 72 दबौली वेस्ट तिकोनिया पार्क, वार्ड 57 पनकी अंजनी पार्क, श्रीराम वाटिका पार्क, इको पार्क, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, राधा-कृष्ण पार्क (सुंदर नगर) तथा गुजैनी के एच, जी और आई ब्लॉक पार्कों सहित कई स्थानों पर प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 8 बजे तक पौधरोपण किया गया।

इस दौरान प्रातः भ्रमण करने वाले लोगों एवं व्यायाम करने वालों के साथ मिलकर पौधे लगाए गए। साथ ही अभियान में शामिल लोगों को छाछ एवं जूस वितरित कर गर्मी से राहत प्रदान की गई।

सम्राट विकास ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि यह अभियान अखिलेश यादव के जन्मदिवस को जनसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

क्षेत्रीय नागरिकों ने इस साप्ताहिक पीडीए वृक्षारोपण अभियान की सराहना करते हुए अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में महेश सिंह, निखिल कुमार, एडवोकेट अनिल यादव, डॉ. विकास विश्वकर्मा, आतिफ सिद्दीकी, विशाल यादव, धर्मेंद्र यादव, विनोद पाल, आरव यादव, आशीष शुक्ला, सूरज यादव और शांतनु सिंह गौर सहित समाजवादी पार्टी के अनेक कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments