HomeNEWSअखिलेश यादव ने गोरखपुर के मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देकर किया सम्मानित

अखिलेश यादव ने गोरखपुर के मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देकर किया सम्मानित

सीबीएसई और यूपी बोर्ड 2026 के टॉपर्स का राज्य मुख्यालय में सम्मान, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

  • अखिलेश कुमार अग्रहरि

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में वर्ष 2026 की सीबीएसई एवं उत्तर प्रदेश बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में जनपद गोरखपुर के प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप प्रदान कर सम्मानित किया।

सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में गौरांश अग्रहरि ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम तथा सर्वज्ञ मिश्रा ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रिंस सिंह ने 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम और अनन्या त्रिपाठी ने 92 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया। ये सभी छात्र-छात्राएं पीएन नेशनल पब्लिक स्कूल, गोरखपुर के हैं।

उत्तर प्रदेश बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में दिव्या यादव ने 95.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम तथा प्रिया चौहान ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दिव्या यादव संस्कार इंटर कॉलेज, रिथुवाखोर, पाली (गोरखपुर) तथा प्रिया चौहान यूएमवी सिधौरा, बेलघाट (गोरखपुर) की छात्रा हैं।

इंटरमीडिएट वर्ग में कार्मेल गर्ल्स इंटर कॉलेज, गोरखपुर की छात्रा आस्था दुबे ने 92.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम तथा सुप्रिया शर्मा ने 92.40 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर अखिलेश यादव ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप भेंट करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही देश और समाज के विकास की सबसे बड़ी शक्ति है तथा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देकर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना आवश्यक है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments