HomeNEWSडीसीपी यातायात ने हैलट हॉस्पिटल और कार्डियोलॉजी मार्ग का किया निरीक्षण

डीसीपी यातायात ने हैलट हॉस्पिटल और कार्डियोलॉजी मार्ग का किया निरीक्षण

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। डीसीपी यातायात रवींद्र कुमार ने हैलट हॉस्पिटल एवं कार्डियोलॉजी मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू पाई गई।

डीसीपी ने मौके पर उपस्थित यातायात कर्मियों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल परिसर में आने-जाने वाले रोगियों, एंबुलेंस और आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने और मार्ग पर यातायात को प्रभावी बनाए रखने के लिए सुझाव भी दिए गए।

इस पहल से अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments