HomeNEWSअखिल भारतीय साहित्य परिषद् उन्नाव की नई कार्यकारिणी का गठन

अखिल भारतीय साहित्य परिषद् उन्नाव की नई कार्यकारिणी का गठन

डॉ. विनय तिवारी सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित, कमलेश कुमार श्रीवास्तव बने महामंत्री

  • गौरव मिश्रा

उन्नाव। अखिल भारतीय साहित्य परिषद् की उन्नाव इकाई की महत्वपूर्ण बैठक शहर के सिविल लाइंस स्थित गणेश मण्डपम गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष एवं महामंत्री पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचन संपन्न हुआ।

बैठक को संबोधित करते हुए परिषद् के पूर्व जिला समन्वयक एवं संस्कार भारती उन्नाव के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रभात सिन्हा ने कहा कि “अखिल भारतीय साहित्य परिषद् भारतीय साहित्य का आभूषण है। साहित्य केवल शब्दों का संयोजन नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, संस्कार और सामाजिक चेतना का सशक्त माध्यम है।”

अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ साहित्यकार शिव बालक राम सरोज एवं दिवाकर द्विवेदी ने डॉ. विनय तिवारी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका अनुमोदन डॉ. प्रभात सिन्हा एवं डॉ. के.के. मिश्र ने किया। उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से डॉ. विनय तिवारी को परिषद् का नया अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।

वहीं, महामंत्री पद के लिए साहित्यकार सरस आजाद ने कमलेश कुमार श्रीवास्तव के नाम का प्रस्ताव रखा। उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि के साथ प्रस्ताव का समर्थन किया और उन्हें सर्वसम्मति से महामंत्री निर्वाचित किया गया।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रभात सिन्हा ने बताया कि अध्यक्ष एवं महामंत्री से विचार-विमर्श के बाद परिषद् की शेष कार्यकारिणी की घोषणा शीघ्र की जाएगी।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. विनय तिवारी एवं महामंत्री कमलेश कुमार श्रीवास्तव को वरिष्ठ साहित्यकार दिवाकर द्विवेदी, शैलेन्द्र त्रिवेदी, शिव बालक राम सरोज, प्रो. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. सुरेंद्र मिश्र, डॉ. के.के. मिश्र, शिशिर अस्थाना, राघव निगम, अखिलेश ओमर, अजय श्रीवास्तव, मोहित वर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, दीपेंद्र सिंह और नीरज सिंह सहित उपस्थित साहित्यकारों एवं प्रबुद्धजनों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments