NEWSUttar Pradesh

अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण, मंत्री प्रकाश पाल व संजय निषाद रहे मौजूद

भव्य कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने अटल जी को दी श्रद्धांजलि, सरकार की योजनाओं पर भी हुई चर्चा

  • विवेक कुमार

कानपुर देहात। डेरापुर ब्लॉक परिसर में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रकाश पाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. संजय निषाद मौजूद रहे।

इस अवसर पर अजीत पाल, रेणुका सचान, राम शंकर कठेरिया, राजेंद्र सिंह चौहान, मदन पांडेय और राहुल देव अग्निहोत्री सहित कई गणमान्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ब्लॉक कर्मी उपस्थित रहे।

प्रतिमा का अनावरण विधि-विधान के साथ किया गया, जिसके बाद सभी अतिथियों और उपस्थित जनसमूह ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व, विचारों और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया और उन्हें देश के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

जनप्रतिनिधियों ने इस अवसर पर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि योजनाओं का लाभ अब समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। साथ ही गैस सिलेंडर व पेट्रोल को लेकर फैल रही अफवाहों को खारिज करते हुए उन्होंने जनता से अपील की कि वे ऐसी भ्रामक बातों पर ध्यान न दें, क्योंकि सभी आवश्यक वस्तुएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है।

Related Articles

Back to top button