अतर्रा में RG Concept कोचिंग क्लासेस का शुभारंभ, विधायक ओममणी वर्मा ने किया उद्घाटन

- विष्णु पटेल
बांदा। बांदा जनपद के नरैनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओममणी वर्मा ने आज अतर्रा के लखन कॉलोनी स्थित RG Concept कोचिंग क्लासेस का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान की सराहना करते हुए कहा कि यह कोचिंग सेंटर क्षेत्र के युवाओं को बेहतर शिक्षा के अवसर प्रदान करेगा।
उन्होंने बताया कि यह संस्थान विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कराएगा, जिससे न केवल स्थानीय बल्कि दूर-दराज के विद्यार्थी भी घर बैठे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।

विधायक ने विश्वास जताया कि यह संस्थान क्षेत्र के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और उन्हें अपने लक्ष्य हासिल करने में मदद करेगा।
कार्यक्रम में श्रीमती विमला त्रिपाठी, अतर्रा तहसील से विधायक प्रतिनिधि राजकिशोर बाजपेयी, भगवानदीन गुप्ता, गोविन्द प्रसाद, राजेश गुप्ता, अर्जुन मिश्रा, रोहित, अंकित, विवेक और संदीप सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अंत में विधायक ने संस्थान के सभी शिक्षकों और प्रबंधन टीम को शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



