जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपी जिम्मेदारी, पार्टी नेताओं ने दी बधाई
- अंकित बाजपेई
कानपुर नगर। भारतीय जनता पार्टी ने कानपुर उत्तर जिले में संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपते हुए अनूप कुमार चौधरी को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल दीक्षित की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष ने उनके मनोनयन को मंजूरी प्रदान की।
अनूप कुमार चौधरी की नियुक्ति पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, नमामि गंगे अभियान के प्रदेश संयोजक श्री कृष्ण दीक्षित और अतुल गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
पार्टी नेताओं ने उम्मीद जताई कि अनूप कुमार चौधरी संगठन की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे और पार्टी की गतिविधियों को मजबूत बनाने में योगदान देंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में एससी-एसटी मोर्चा समाज के लोगों के बीच संगठन की पहुंच बढ़ाने तथा पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगा।
अनूप कुमार चौधरी के मनोनयन से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उनकी नियुक्ति को जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


