HomeBundelkhandजय मां काली उत्सव समिति के कार्यक्रम में पहुंचे डॉ. संदीप सरावगी,...

जय मां काली उत्सव समिति के कार्यक्रम में पहुंचे डॉ. संदीप सरावगी, श्रद्धालुओं को वितरित किया प्रसाद

मां काली के चरणों में पुष्प अर्पित कर लिया आशीर्वाद, आयोजक मंडल ने तिलक और माल्यार्पण कर किया स्वागत

  • पूजा परिहार

झांसी। सदर बाजार स्थित कृष्ण टॉकीज के पीछे जय मां काली उत्सव समिति की ओर से आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी शामिल हुए। उन्होंने मां काली के समक्ष पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों ने तिलक लगाकर और माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। डॉ. संदीप सरावगी ने कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया।

इस अवसर पर डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि मां काली की आराधना व्यक्ति को शक्ति, साहस और अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ समाज में एकता, सद्भाव और सेवा भावना को भी मजबूत करते हैं। ऐसे आयोजनों में सहभागिता कर लोगों को धर्म, संस्कार और जनसेवा के मूल्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने मां काली के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में रोहित सिंह, राजेश, दीप, ध्रुव, तरुण, अभिषेक, पवन और देव सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता कर मां काली का आशीर्वाद प्राप्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments