HomeNEWSअपर इंडिया अस्पताल में HPV टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अपर इंडिया अस्पताल में HPV टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

24 रेजिडेंट चिकित्सकों ने HPV वैक्सीन लगवाकर दिया जागरूकता का संदेश, सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण पर जोर

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर। अपर इंडिया अस्पताल में शनिवार, 12 सितंबर 2026 को दोपहर 12 से 1 बजे तक HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य HPV संक्रमण और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना तथा HPV टीकाकरण के महत्व की जानकारी देना रहा।

कार्यक्रम का आयोजन प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा द्विवेदी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम की प्रभारी डॉ. नीना गुप्ता रहीं।

कार्यक्रम के दौरान प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग सहित अन्य विभागों के 24 रेजिडेंट चिकित्सकों ने HPV वैक्सीन लगवाई। चिकित्सकों ने स्वयं टीकाकरण कराकर HPV वैक्सीन के प्रति जागरूकता और सकारात्मक संदेश दिया। इस पहल का उद्देश्य लोगों में HPV टीकाकरण के प्रति विश्वास बढ़ाने तथा सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए टीकाकरण को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम में HPV संक्रमण, इससे होने वाले विभिन्न रोगों तथा सर्वाइकल कैंसर से बचाव में HPV टीकाकरण की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को बताया गया कि HPV टीकाकरण HPV संक्रमण से संबंधित कैंसर की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इसके साथ ही लाभार्थियों को HPV वैक्सीन के लाभ, टीकाकरण की आवश्यकता, उचित आयु में टीकाकरण तथा सर्वाइकल कैंसर से बचाव के अन्य उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को समय पर टीकाकरण अपनाने और महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments