HomeNEWSअमरोहा में “शिक्षक–चिकित्सक संवाद-2026” कार्यक्रम में शामिल हुए उत्तर प्रदेश के उप...

अमरोहा में “शिक्षक–चिकित्सक संवाद-2026” कार्यक्रम में शामिल हुए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री

बृजेश पाठक ने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के समन्वय पर दिया जोर

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। बृजेश पाठक ने आज जनपद अमरोहा में श्री वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय एवं विम्स हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “शिक्षक/चिकित्सक संवाद-2026” कार्यक्रम को संबोधित किया।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की मजबूत नींव हैं और इन दोनों क्षेत्रों के समन्वय से ही सामाजिक विकास को नई दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि शिक्षक और चिकित्सक दोनों ही समाज निर्माण के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, जिनकी भूमिका राष्ट्र की प्रगति में अत्यंत अहम है।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

इस अवसर पर डॉ. हरि सिंह ढिल्लों, सुधीर गिरी, कृष्णकांत दुबे, डॉ. राजीव त्यागी, डॉ. युवराज, अभिषेक कौशिक सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, शोध, तकनीकी नवाचार एवं विद्यार्थियों के कौशल विकास जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा करते हुए दोनों क्षेत्रों में बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments