HomeBundelkhandअमरौख-टोड़ी क्षेत्र में सांसद नरेश उत्तम पटेल का भव्य स्वागत

अमरौख-टोड़ी क्षेत्र में सांसद नरेश उत्तम पटेल का भव्य स्वागत

कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं पुष्पवर्षा से किया अभिनंदन, क्षेत्रीय विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

  • नरेश राठौर

झांसी। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद नरेश उत्तम पटेल के अमरौख एवं टोड़ी क्षेत्र आगमन पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। जगह-जगह फूल-मालाओं एवं पुष्पवर्षा के साथ उनका अभिनंदन किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व सोनू यादव अमरौख ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने सांसद नरेश उत्तम पटेल का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वीरेंद्र मोठ, प्रदीप यादव सेना, जय हिंद, हर्ष टोड़ी, शैलेंद्र, रजत पटेल, पुष्पेंद्र पटेल, छोटू पटेल, राजा पांचाल, राहुल कुशवाहा, ध्रुव, छोटे राजा, रामजी तिवारी, रोहित यादव, बादाम कुशवाहा, लोकेंद्र, गोलू विश्वकर्मा एवं अनुज यादव सहित अनेक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

इस दौरान क्षेत्र के विकास, किसानों की समस्याओं, युवाओं के रोजगार तथा आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई। सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के अंत में सोनू यादव अमरौख ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments