HomeBundelkhand224 मऊरानीपुर विधानसभा में सक्रिय हुईं मनीला सिंह रोली, गांव-गांव पहुंचाकर बता...

224 मऊरानीपुर विधानसभा में सक्रिय हुईं मनीला सिंह रोली, गांव-गांव पहुंचाकर बता रहीं समाजवादी पार्टी की नीतियां

अतपाई, नवादा और गॉड गांव में जनसंपर्क अभियान चलाकर जनता की समस्याएं सुनीं, हर वर्ग के साथ खड़े रहने का किया दावा

  • नरेश राठौर

झांसी। समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव एवं वरिष्ठ समाजसेविका मनीला सिंह रोली इन दिनों 224 मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चला रही हैं। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर वह समाजवादी पार्टी की नीतियों, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचा रही हैं।

इसी क्रम में मनीला सिंह रोली ने अतपाई, नवादा और गॉड गांव का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और समाजवादी पार्टी की ओर से उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

मनीला सिंह रोली ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों, महिलाओं, युवाओं, मजदूरों और वंचित वर्गों के हितों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने ग्रामीणों को पार्टी की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं और पूर्ववर्ती सरकार के कार्यों के बारे में जानकारी दी।

क्षेत्र में सक्रिय समाजसेविका के रूप में पहचान रखने वाली मनीला सिंह रोली लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़ी हुई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह हर सुख-दुख में समाज के सभी वर्गों के साथ खड़ी रहती हैं और जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं।

राजनीतिक गलियारों में मनीला सिंह रोली को 224 मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की प्रबल दावेदारों में से एक माना जा रहा है। उनके लगातार जनसंपर्क और सामाजिक सक्रियता को लेकर क्षेत्र में व्यापक चर्चा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments