HomeNEWSअमर उजाला के ‘आभार समर्पण का’ कार्यक्रम में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक...

अमर उजाला के ‘आभार समर्पण का’ कार्यक्रम में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित

  • अमन कुमार

झांसी। देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र अमर उजाला द्वारा झांसी में आयोजित “आभार समर्पण का” कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महानुभावों को सम्मानित करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव और विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलता है और समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिलती है।

इस अवसर पर गरौठा विधानसभा क्षेत्र से विधायक जवाहर लाल राजपूत, झांसी नगर से विधायक रवि शर्मा, अमर उजाला झांसी के संपादक अमरनाथ, यूनिट हेड नितिन गोस्वामी, उप महाप्रबंधक गजेंद्र, मनीष तिवारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमंत्रित अतिथियों और सम्मानित व्यक्तियों ने भी भाग लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments