HomeNEWSरामलला मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन, DCP पश्चिम एस.एम....

रामलला मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन, DCP पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने दिया सौहार्द का संदेश

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। 7 मार्च 2026 को थाना रावतपुर क्षेत्र स्थित रामलला मंदिर परिसर में पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एस.एम. कासिम आबिदी की उपस्थिति में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समारोह के दौरान डीसीपी पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने सभी उपस्थित लोगों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की, ताकि समाज में प्रेम और एकता का वातावरण बना रहे।

इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर और थाना प्रभारी रावतपुर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों ने पुलिस प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने और सौहार्दपूर्ण वातावरण को मजबूत करने पर जोर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments