HomeNEWSअमेठी में कांग्रेस का कैंडल मार्च, शिक्षा, रोजगार और भ्रष्टाचार के मुद्दों...

अमेठी में कांग्रेस का कैंडल मार्च, शिक्षा, रोजगार और भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर किया प्रदर्शन

राजीव गांधी चौक तक निकाला मार्च, शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर केंद्र सरकार के खिलाफ उठाई आवाज

  • अभिषेक कुमार

अमेठी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी अमेठी द्वारा शनिवार शाम कैंडल मार्च निकाला गया। यह मार्च ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमेठी कार्यालय से शुरू होकर राजीव गांधी चौक तक पहुंचा, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने “शिक्षा का अधिकार दो”, “भ्रष्टाचार से मुक्ति दो”, “युवाओं को न्याय दो”, “युवाओं को रोजगार दो” तथा भ्रष्टाचार के मामलों की जांच की मांग को लेकर नारेबाजी की।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर, महात्मा गांधी और राजीव गांधी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही शहीदों की स्मृति में कैंडल जलाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप सिंघल, किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सूर्यभान तिवारी, छात्र कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमित कुमार तिवारी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शुभम सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय पाठक, जिला उपाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह, डॉ. अरविंद कुमार चतुर्वेदी, महासचिव गीता सिंह, विधानसभा प्रभारी राजीव लोचन तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महावीर कोरी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शिक्षा, रोजगार और युवाओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर पार्टी जनता के साथ खड़ी है और जनहित के सवालों को लेकर आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments