NEWSUttar Pradesh

कानपुर: राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के तहत साइबर क्राइम थाना ने चलाया जनजागरूकता अभियान

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह (National Cyber Security Awareness Month – NCSAM) के अवसर पर साइबर क्राइम थाना, कमिश्नरेट कानपुर नगर की टीम ने मंगलवार को एक व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया। यह अभियान वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं नेतृत्व में आयोजित किया गया।

अभियान के तहत टीम ने कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन, स्टेशन परिसर की दुकानों तथा रामलीला मैदान, थाना क्षेत्र रेजबाजार में उपस्थित नागरिकों को साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। लोगों को साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले धोखाधड़ी के तरीकों जैसे फिशिंग कॉल, फर्जी लिंक, ऑनलाइन लोन फ्रॉड, OTP स्कैम, और बैंकिंग ठगी के बारे में विस्तार से बताया गया।

टीम ने मौके पर पम्पलेट वितरित कर लोगों को जागरूक किया और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने की सलाह दी। नागरिकों को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार के साइबर अपराध की स्थिति में वे तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल https://cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि ऐसे अभियानों का उद्देश्य नागरिकों में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और डिजिटल माध्यमों पर सुरक्षित व्यवहार की संस्कृति विकसित करना है। उन्होंने कहा कि बढ़ते डिजिटल लेनदेन और सोशल मीडिया के उपयोग के इस दौर में सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है।

Related Articles

Back to top button