BundelkhandNEWS

झांसी में पीसीपीएनडीटी एक्ट संबंधित जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

  • पूजा परिहार

झांसी। जिले में पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत जनपद स्तरीय समिति की बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में नए अल्ट्रासाउंड केंद्र खोलने, अल्ट्रासाउंड मशीनों की स्थापना/विक्रय और चिकित्सक तैनाती से संबंधित कुल आठ पत्रावलियों का गहन अवलोकन किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधाकर पाण्डेय ने सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों के प्रबंधकों को निर्देश दिए कि वे पीसीपीएनडीटी एक्ट के नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

बैठक का समापन नोडल अधिकारी पीसीपीएनडीटी डॉ. अंशुमान तिवारी द्वारा सभी सदस्यों को धन्यवाद देकर किया गया। बैठक में जिला महिला चिकित्सालय के डॉ. संदीप चौधरी, अभियोजन अधिकारी अजय कुमार, वरिष्ठ समाजसेविका डॉ. नीति शास्त्री, पूर्व अध्यक्ष इनरव्हील क्लब श्रीमती शुभ्रा कनकने और ब्रजकिशोर उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button