HomeNEWSअलविदा की नमाज को लेकर पुलिस कमिश्नर ने किया शहर का भ्रमण,...

अलविदा की नमाज को लेकर पुलिस कमिश्नर ने किया शहर का भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  • रोशनी सिंह

वाराणसी। अलविदा की नमाज के दृष्टिगत शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने शहर क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संवेदनशील स्थानों और नमाज स्थलों के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस कमिश्नर ने निर्देशित किया कि अलविदा की नमाज को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारी व कर्मचारी पूरी सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। साथ ही भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments