HomeNEWSभदपुरा ब्लॉक में ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

भदपुरा ब्लॉक में ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

  • ऋषभ कुमार

भदपुरा। खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार के निर्देशन में भदपुरा ब्लॉक में ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक डॉ. एम.पी. आर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में रवि शंकर गंगवार और प्रधान संघ के अध्यक्ष राम प्रताप गंगवार उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य शशि कपूर भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में ब्लॉक के प्रधानाध्यापक, शिक्षक, ग्राम प्रधान तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर निपुण भारत मिशन, राष्ट्रीय आविष्कार अभियान परीक्षा और स्पेल-बी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और उनके शिक्षकों को सम्मानित किया गया। साथ ही बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान एआरपी डॉ. मधुरेश दीक्षित ने उन्मुखीकरण कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी, जबकि एआरपी डॉ. विवेक सक्सेना ने शिक्षकों को निपुण लक्ष्यों के बारे में अवगत कराया।

मुख्य अतिथि विधायक डॉ. एम.पी. आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि भदपुरा ब्लॉक अब पिछड़ा नहीं रहा, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करते हुए आगे बढ़ रहा है। उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम शिक्षा की गुणवत्ता को और मजबूत करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती राखी गंगवार ने किया। इस अवसर पर अनिल कुमार, सूरज गंगवार, राजपूत देवल, ओम बाबू, राजवीर सिंह, ठाकुरदास, इंद्रपाल गंगवार, अमिता कुमारी, मनीष कुमार, ममता गंगवार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments