HomeNEWSअवैध खनन और ओवरलोडिंग पर सख्ती, पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर सख्ती, पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर हुई कड़ी कार्रवाई

  • विवेक कुमार

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत क्षेत्राधिकारीगण ने विभिन्न स्थानों पर विशेष जांच अभियान संचालित किया।

चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए वाहनों, विशेषकर ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध कड़ी विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अभियान का उद्देश्य सड़कों पर सुरक्षा सुनिश्चित करना, दुर्घटनाओं को रोकना और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments