बच्चों के चेहरों पर बिखरी मुस्कान, शिक्षा एवं स्वस्थ जीवन के प्रति किया प्रेरित
- सौम्या पाण्डेय
कानपुर नगर। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने और उन्हें शिक्षा एवं स्वस्थ जीवन के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अश्वमेघ ‘एक-प्रण’ द्वारा पुस्तकें, फल एवं मिष्ठान्न वितरित किए गए। इस दौरान बच्चों के साथ समय बिताकर उनके बीच खुशियां साझा की गईं।

अश्वमेघ ‘एक-प्रण’ की इस पहल के माध्यम से बच्चों को शिक्षा के महत्व के साथ स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन के लिए प्रेरित किया गया। पुस्तकें पाकर बच्चों में उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में अश्वमेघ ‘एक-प्रण’ के हर्षित मिश्रा, सौरभ सिंह चौहान, समर्थ सिंह चौहान, अमन यादव, मनमोहन यादव, वीर प्रताप सिंह सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों के उज्ज्वल, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।


