HomeBundelkhandआईआईएमए झांसी का निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर शुरू, रानी लक्ष्मीबाई पार्क में...

आईआईएमए झांसी का निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर शुरू, रानी लक्ष्मीबाई पार्क में जुटे चिकित्सक और योग साधक

योग प्रशिक्षक डॉ. स्वाति श्रीवास्तव ने विभिन्न बीमारियों में लाभकारी योगासनों की दी विस्तृत जानकारी

  • रितिका शुक्ला

झांसी। इण्डियन इंटीग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन (आईआईएमए), झांसी द्वारा आयोजित निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ रानी लक्ष्मीबाई पार्क में डॉ. रीमा सोनकर की अध्यक्षता एवं योग प्रशिक्षक डॉ. स्वाति श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में किया गया। शिविर का उद्देश्य आम जनमानस को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है।

शिविर के दौरान डॉ. स्वाति श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। साथ ही उन्होंने विस्तार से बताया कि कौन-से योगासन और प्राणायाम विभिन्न बीमारियों में लाभदायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने योग को शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए नियमित अभ्यास की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को योग के वैज्ञानिक महत्व और दैनिक जीवन में इसके सकारात्मक प्रभावों की जानकारी भी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से तनाव, उच्च रक्तचाप, मधुमेह एवं अन्य जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं को नियंत्रित करने में सहायता मिलती है।

आईआईएमए द्वारा आयोजित यह निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर प्रतिदिन प्रातः 5:45 बजे रानी लक्ष्मीबाई पार्क में आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी आयु वर्ग के लोग भाग लेकर योग का लाभ उठा सकेंगे।

शिविर में आईआईएमए के सचिव डॉ. राजेन्द्र सोनी, संरक्षक डॉ. बी.एस. साहू, डॉ. विक्रम आनन्द, डॉ. देवेश मनोचा, डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता, डॉ. नीलम आनन्द, डॉ. सुनयना उपाध्याय, डॉ. राम करण राजपूत तथा डॉ. केदार सेठ सहित अनेक चिकित्सकों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments