HomeBundelkhandविश्व रक्तदाता दिवस पर वसुंधरा सृजन समिति का विशाल रक्तदान शिविर, 81...

विश्व रक्तदाता दिवस पर वसुंधरा सृजन समिति का विशाल रक्तदान शिविर, 81 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

महिलाओं समेत बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान, समाज में जागरूकता फैलाने का दिया संदेश

  • पूजा परिहार

झांसी। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर वसुंधरा सृजन समिति द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर में 81 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुष्यंत चतुर्वेदी, सुधीर सिंह एवं परम शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर दुष्यंत चतुर्वेदी और परम शर्मा ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया तथा रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे मानव जीवन बचाने का सबसे प्रभावी माध्यम बताया।

शिविर में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। वसुंधरा सृजन समिति के अध्यक्ष ऋषभ राय ने बताया कि वे अब तक 59 बार रक्तदान कर चुके हैं और निरंतर लोगों को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है, जो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का कार्य करता है।

कार्यक्रम के दौरान सभी रक्तदाताओं का सम्मान एवं उत्साहवर्धन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि एक यूनिट रक्त कई लोगों की जिंदगी बचाने में सहायक हो सकता है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए।

शिविर के समापन अवसर पर शानू कंचन ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समिति के संरक्षक के.के. अग्रवाल, उपाध्यक्ष रामू गुप्ता, आदित्य शर्मा, मुकुंद यादव, प्रिंस गुप्ता, वर्षा साहू, योगिता बंसल, भावना, भारत भूषण वशिष्ठ, अवतार खटीक, बालवीर कुशवाहा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

“रक्तदान महादान है — यह जीवन बचाने का सबसे सरल, सुरक्षित और श्रेष्ठ माध्यम है।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments